सीमांचल के गौरव सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने प्रधानमंत्री मोदी को कृपाण भेंट कर बढ़ाया सिख समुदाय का मान

तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरूद्वारा पटना साहिब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर सीमांचल के सपूत सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने उन्हें कृपाण भेंट कर पूरे सीमांचल क्षेत्र को गौरवान्वित किया। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सिख समुदाय से आने वाले लक्खा, सत्तारूढ़ दल के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। गुरूद्वारा प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बिहार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में वे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेताओं के स्वागत का दायित्व निभा चुके हैं। नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो और गुरूद्वारा दर्शन के अवसर पर एक बार फिर लक्खा सिंह को प्रधानमंत्री के स्वागत का अवसर मिला। उनके लगातार बढ़ते राजनीतिक प्रभाव से सीमांचल क्षेत्र में गौरव और सिख समुदाय में नई आशाएं जगी हैं कि अब उनकी जाति प्रमाणपत्र, आरक्षण और अन्य लंबित मुद्दों का समाधान केंद्र सरकार के कार्यकाल में संभव हो सकेगा।

सीमांचल के गौरव सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने प्रधानमंत्री मोदी को कृपाण भेंट कर बढ़ाया सिख समुदाय का मान

सीमांचल (अशोक/विशाल)

बिहार विधान सभा चुनाव की सियासी गतिविधियों के अंतर्गत इन दिनों बिहार की राजनीति में सिख समुदाय के तेज़ी से उभरते हुए एक सिख प्रतिनिधि सरदार लखविंदर सिंह लक्खा सत्तारूढ़ दल के बड़े नेताओं के बीच काफी जोर शोर से लोकप्रिय होते दिखाई दे रहे हैं।

बिहार विधान सभा चुनाव की दौर में बिहार की राजधानी पटना पहुंचने वाले समस्त बड़े केंद्र के सत्ताधारी नेताओं के द्वारा ज्यों ही तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरूद्वारा पटना साहिब में मत्था टेकने के कार्यक्रम निर्धारित होते हैं , बतौर गुरूद्वारा प्रबंध कमिटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह बिहार सरकार द्वारा गठित अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह सिख धर्म प्रचारक कमिटी के चेयरमैन सह किशनगंज गुरूद्वारा साहेब प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा को उन सभी विशिष्ट अतिथियों के स्वागत सत्कार की जिम्मेदारी हांसिल हो जाती है और इस क्रम में अब तक उन्हें महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रायः सभी स्तर के मंत्री से संतरी तक के स्वागत सत्कार का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

बिहार विधान सभा चुनाव में अपनी एनडीए गठबंधन के प्रचार प्रसार के क्रम में पटना में रोड शो को अंजाम देने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे तो उन्हें भी तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरूद्वारा पटना साहिब में मत्था टेकने का सौभाग्य गत रविवार 2 नवंबर को हांसिल हो गया और लगे हाथ सरदार लखविंदर सिंह लक्खा को फिर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत सत्कार का सौभाग्य प्राप्त हो गया।

सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथों से कृपाण भेंट किया। शीर्षस्थ राजनीतिक हस्तियों के सानिध्य में सरदार लखविंदर सिंह लक्खा को जिस तरह से लगातार उभरने का मौका मिलता जा रहा है उससे जाहिरी तौर पर सीमांचल पूर्णिया प्रमंडल गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

सीमांचल क्षेत्र के त्रिस्तरीय स्थानीय प्राधिकार निकाय पंचायत क्षेत्र के विधान पार्षद सह बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के सानिध्य में लक्खा सिंह की उभरती हुई दिन दूनी रात चौगुनी छवि की चर्चा बिहार भर में होनी शुरू हो गई है और बिहार के सिख समुदाय में आशाएं पैदा हो रही है कि उनकी जाति प्रमाण पत्र की समस्या और उनके समुदाय के लिए आरक्षण जैसी सुविधाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति वर्तमान केन्द्रीय सरकार के कार्यकाल में ही हो जाएगी।