पूर्णिया सदर चुनाव 2025: निर्दलीय उम्मीदवार कनीज फातमा बनीं जनता की नई आवाज़

पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी कनीज फातमा उर्फ चांदनी इस चुनाव की सबसे चर्चित हस्ती बन गई हैं। लोकप्रिय समाजसेविका और ओजस्वी वक्ता के रूप में जानी जाने वाली कनीज फातमा ने सभी दलीय उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जात-पात से ऊपर उठकर उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। चर्चाओं के अनुसार, उनकी उम्मीदवारी को कई प्रभावशाली व्यक्तियों और विभिन्न दलों के नेताओं का गुप्त समर्थन प्राप्त है। वहीं, सोशल मीडिया पर दलीय उम्मीदवारों के जनविरोधी कार्यों की आलोचना से उनका विरोध बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यदि कनीज फातमा विजयी होती हैं तो पूर्णिया को स्वच्छ छवि वाली नेता मिलेगी, और यदि वे हारती भी हैं, तो कई दलीय उम्मीदवारों की हार की वजह बन सकती हैं। अपने स्वजातीय वोट बैंक और बढ़ते जनसमर्थन के कारण वे इस बार चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदलने की स्थिति में दिख रही हैं।

पूर्णिया सदर चुनाव 2025: निर्दलीय उम्मीदवार कनीज फातमा बनीं जनता की नई आवाज़

सीमांचल  (अशोक/विशाल)

पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र की  अतिलोकप्रिय समाजसेविका सह महिला निर्दलीय प्रत्याशी कनीज फातमा उर्फ चांदनी ने पूर्णिया सदर की विधानसभा क्षेत्र की सीट से चुनाव लड़ रहे समस्त दलीय उम्मीदवारों की परेशानी को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

मुस्लिम समुदाय की इस हर दिल अजीज और हर वर्ग अजीज उम्मीदवार की चर्चा गांव से शहर की गली कूची तक बेशुमार होने लगी है।

लोगबाग इस प्रत्याशी की चर्चा अच्छी वक्ता और लगनशील समाजसेवी नेता के रूप में जात पात से ऊपर उठकर कर रहे हैं।

लोगों में चर्चा है कि निर्दलीय प्रत्याशी कनीज फातमा जीत दर्ज करेगी तो पूर्णिया को स्वच्छ चरित्र की बेदाग छवि वाली नेता हांसिल हो जाएगी और अगर यह हार गई तो कई उम्मीदवारों के भी हार का कारण बन जाएगी।

यही वजह है कि पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र की सीट पर इस बार दलीय उम्मीदवारों के रूप में चुनाव लड़ रहे तमाम उम्मीदवारों के जन विरोधी क्रिया कलापों का पिछला हिसाब किताब इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब जोर शोर से पूर्णिया सदर की जनता द्वारा ही जमकर किया जा रहा है।जिसकी वजह से दलीय उम्मीदवारों की परेशानियों में निरंतर इज़ाफ़ा हो रहा है।

चर्चाओं के अनुसार , कनीज फातमा की निर्दलीय उम्मीदवारी को क्षेत्र के हरेक वर्ग और समुदाय के अनेक बड़े प्रभावशाली लोगों और विभिन्न दलीय नेताओं का समर्थन हांसिल है और दर्जनों प्रभावशाली दलीय नेताओं द्वारा कनीज फातमा को पर्दे के पीछे से बैकिंग भी प्रदान की जा रही है।जबकि इससे इतर कनीज फातमा के स्वजातीय वोट भी इतने विशाल संख्या में हैं कि अगर स्वजातीय वोट एकजुट हो गए तो कनीज फातमा हर येक उम्मीदवार के छक्के छुड़ाते हुए मैदान मार ले सकती है और धीरे धीरे उत्पन्न हो रही ऐसी स्थिति के मद्देनजर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं है।