पूर्णिया में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, चार प्रत्याशी घोषित

पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी ने रविवार को गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कार्यालय में चुनावी बैठक आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने की। उन्होंने 62 पूर्णिया सदर से जितेंद्र यादव, 56 अमौर से अब्दुल जलील मस्तान, 58 कसबा से मोहम्मद इरफान और 59 बनमनखी (सु.) से देवनारायण रजक को पार्टी प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनावी शंखनाद किया। सभी उम्मीदवारों को फूलमाला पहनाकर और कांग्रेस पट्टा देकर सम्मानित किया गया। विजेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस का मूल विचार विरोध नहीं, बल्कि सकारात्मक कार्य और सेवा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर जनता का विश्वास जीतें और कांग्रेस का परचम फहराएं। बैठक में सभी प्रत्याशियों ने जिलाध्यक्ष के निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया और राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे तथा सोनिया गांधी के नेतृत्व में जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्धता जताई। बैठक में कई स्थानीय नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्णिया में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, चार प्रत्याशी घोषित

सीमांचल(विशाल/पिंटू/ विकास)

रविवार को पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने जननायक राहुल गांधी के सिपाही के रूप में 62 पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव , 56 अमौर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान , 58 कसबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मो० इरफान , 59 बनमनखी सु० विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी देवनारायण रजक का चुनावी शंखनाद किया और पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से चारो प्रत्याशी को फूल माला पहना कर कांग्रेस का पट्टा दिया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेंदर यादव द्वारा चारो कांग्रेस प्रत्याशियों को बताया गया कि कांग्रेस का कलचर किसी का विरोध करना नहीं बल्कि अपने काम पर विश्वास रखने का है।

उन्होंने आह्वान किया कि जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सम्मानित नेता गर्म जोशी के साथ दिल से मेहनत करते हुए जनता भगवान का आशीर्वाद अपने पार्टी प्रत्याशियों को दिलाएं और

जीत का परचम लहराएं। उन्होंने आहवान किया कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर ही हम लोग चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित रूप से जीतेंगे। बैठक में सभी प्रत्याशी ने एक स्वर में जिलाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि उनके कथन और निर्देश का पालन करेंगे।

जिला अध्यक्ष ने एक स्वर में संकल्प  दिलाया कि हमारे जन जन के नेता राहुल गांधी के बताए रास्तों पर चलकर जनता की सेवा करूंगा , राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , श्रीमती सोनिया गांधी , बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लाह बरू , प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम , सांसद रंजीत रंजन तथा पूर्णिया सांसदपप्पू यादव , जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव के मिशन को निष्ठा पूर्वक पूरा करेंगे और अपने समाज की सेवा करते हुए हर वर्ग के आदमी के सुख दुख का ख्याल रखेंगे ताकि आने वाले समय में महागठबंधन का साम्राज्य पूर्णिया जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र स्थापित हो सके।

बैठक में उपस्थित नेताओं में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रंजन सिंह , मोहम्मद मारूफ , एस एम झा , जिला प्रवक्ता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव , अफरोज खान , नीरज यादव  , भी आई पी के विजय महलदार , बम भोला साहनी , सरोज कुमार , बिरेंद्र दास , मनोज कुमार , खालिद इत्यादि मौजूद रहे।