सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने मंत्रियों को शुभकामनाएँ दीं। डॉ. दिलीप जायसवाल के उद्योग मंत्री बनने से बनमनखी चीनी मिल को नई उम्मीद

बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा पटना साहिब के प्रतिनिधि सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने नवगठित बिहार सरकार पर विश्वास जताते हुए कहा कि डॉ. जायसवाल के उद्योग मंत्री बनने से सीमांचल क्षेत्र में विकास की उम्मीदें बढ़ी हैं। विशेष रूप से, लंबे समय से बंद पड़ी बनमनखी चीनी मिल के पुनः चालू होने की संभावना मजबूत हुई है, जिससे क्षेत्र की बेरोज़गारी में कमी आ सकती है। लक्खा ने बताया कि सीमांचल के लोग डॉ. जायसवाल के नेतृत्व से काफी आशावान हैं और मानते हैं कि उनके प्रयासों से चीनी मिल का पुनरुद्धार जल्द होगा। साथ ही, उद्योग मंत्री के पद पर आसीन होने से क्षेत्र में नए उद्योग, फैक्ट्री और निवेश बढ़ने की उम्मीद भी तेज हुई है। भारत सरकार और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से सीमांचल में औद्योगिक विकास की नई राह खुलने की संभावना जताई गई है।

सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने मंत्रियों को शुभकामनाएँ दीं। डॉ. दिलीप जायसवाल के उद्योग मंत्री बनने से बनमनखी चीनी मिल को नई उम्मीद

सीमांचल (अशोक/विशाल)

नवगठित बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों को बधाईयां देने का सिलसिला लगातार जारी है और बिहार सरकार में गृह मंत्री के पद पर आसीन कराए गए बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री सह बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को शुभकामनाएं और बधाईयां देने के लिए सीमांचल क्षेत्र के लोगों का तांता अनवरत जारी है।

22 नवम्बर को बिहार सरकार के उपमुख्य मंत्री सह बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निवास पर बधाई एवं शुभकामना देने बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा पहुंचे और उन्होंने सम्राट चौधरी को विशेष शुभकामनाओं से नवाजा।

बिहार सरकार के मुख्यमंत्री के पद पर लगातार दसवीं बार सुशोभित हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में नवगठित बिहार सरकार के प्रति पूरी आस्था और खुशी व्यक्त करते हुए बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने कहा कि बिहार राज्य के सीमांचल क्षेत्र की समस्त जनता में डॉ दिलीप जायसवाल के उद्योग मंत्री बनने से खुशी की लहर दौड़ती दिखाई दे रही है और लंबे अरसे से सीमांचल क्षेत्र की बंद पड़ी बनमनखी चीनी मील के चालू होने की संभावना बलबती हुई है।

उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र की जनता बनमनखी की बन्द पड़ी चीनी मील के कारण बढ़ी बेरोज़गारी के दंश झेलने को लंबे समय से मजबूर रही थी। लेकिन , अब यह दंश आगे और अधिक दिनों तक नहीं झेलना पड़ेगा , क्योंकि , सीमांचल के प्रख्यात मानवता और इंसानियत के सेवक नेता डॉ दिलीप जायसवाल को उद्योग मंत्री पद पर आसीन करा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह और नवगठित बिहार सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी का भी संकल्प है कि बन्द पड़ी बनमनखी चीनी मील को चालू करना है।

उन्होंने कहा कि सीमांचल के लोकप्रिय नेता डॉ दिलीप जायसवाल के उद्योग मंत्री बनने से सीमांचल की जनता में उम्मीदें बंधने लगी है कि बहुत जल्द बनमनखी चीनी मील का काया पलट करते हुए उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल द्वारा चीनी मील का शुभारंभ कराया जाएगा और इस क्रम में बिहार में बाहर से निवेश की संभावना भी बलबती हुई है।

उन्होंने कहा कि उम्मीदें जताई जा रही है कि इस दिशा में तेज कार्य योजना जल्द ही बनायी जाएगी और संपूर्ण सीमांचल के क्षेत्रों में तरह तरह की फैक्ट्रियां और कल कारखानों को स्थापित कराया जाएगा।